Surya Nutan Chulha : यदि आप भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहें एलपीजी गैस सिलेंडर की दमों को लेकर काफी परेशान है तो अब चिंता की कोई बता नहीं है क्योंकि आपके लिए भारत की जानी-मानी सरकारी कंपनी इंडियन आयल ने एक अनोखे तरीके से इस समस्या का समाधान ढूंढा लिया है। कंपनी ने गैसों के बढ़े दमों की समस्या से आप लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए हाल ही में एक सोलर स्टोव(solar stove) का विकास किया हुआ है। जिसे आम लोग आसानी से अपने घर में लगाकर एलपीजी गैस सिलेंडर बढ़ रहें दमों से घर में आ रही आर्थिक तंगी से छुटकरा पा सकते है।
इंडियन आयल द्वारा बनाया गया इस सोलर स्टोव(solar stove) का नाम कंपनी ने सूर्य नूतन चूल्हा (Surya Nutan Chulha) रखा हुआ है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है की उन्होंने प्रधानमंत्री से मिली चुनौती से प्रेरित होकर इस पावर सोलर स्टोव या सूर्य नूतन(Surya Nutan Chulha) को डेवलप किया हैं। आपको बता दे की प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2017 को पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय के अधिकारियों को सम्बोदित करते हुए रसोई के लिए एक ऐसा विकल्प ढूँढने की चुनौती दी थी जिसका उपयोग करना आसान के साथ सस्ता भी हो और जो वर्षों से चले आ रहे पारंपरिक ईधन से चलने वाले चूल्हों की जगह ले सकें।
ये भी पढ़ें |
Surya Nutan Chulha कैसे करता है काम
इंडियन आयल द्वारा बनाया गया यह सूर्य नूतन चूल्हा आम सोलर स्टोव से एक दम अलग है। सूर्य नूतन चूल्हा में खाना पकाने के लिए धूप में नहीं रखा जाता बल्कि इसे रसोई में ही रखा जाता है जिसे एक केबल के माध्यम से छत में रखी सोलर प्लेट से जोड़ दिया जाता है सोलर प्लेट जो ऊर्जा पैदा करती है जो केबल के माध्यम से थर्मल बैटरी से होते हुए सूर्य नूतन चूल्हा तक पहुचती है। जिससे खाना पकाया जा सकता है। इसकी एक खासियत यह भी है की बैटरी में मौजूद ऊर्जा से इस चूल्हा की मदद से इसमे रात में भी खाना पकाया जा सकता है।
सूर्य नूतन चूल्हा की कीमत (Surya Nutan Chulha price 2022)
सूर्य नूतन चूल्हा के बेस मॉडल की कीमत लगभग 12000 रुपये और इसे का टॉप मॉडल की कीमत 23000 रुपये है हालांकि इंडियन आयल के अधिकारियों का कहना है की सूर्य नूतन चूल्हा एक माड्यूलर प्रणाली के तहत तैयार किया गया चूल्हा है जिसे आवश्यकता के अनुसार विभिन्न आकार और डिजाइन में ढाल जा सकता है जिसके अनुसार आने वाले दिनों में इसकी कीमत में कमी या बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें :-
- PM Kusum Yojana के तहत सरकार दे रही किसानों को सोलर पंप खरीदेने पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी जानिए कैसे उठायें फायदा
- Snapchat यूजर्स के लिए झटका,अब इस app के लिए यूजर्स चुकाना होगा हर साल 3700 रुपये
- UP Free Laptop Yojana 2022 :- यूपी सरकार दे रही है युवाओ को फ्री लैपटॉप जल्दी करें आवेदन
– यह खबर आप पढ़ रहे थे देश की सबसे भरोसामंद हिन्दी न्यूज वेबसाईट समय सत्ता के साथ, हमारे साथ जुडने के लिए दी गई लिंक से फॉलो करे_ samaysattanews