म. प्र. सरकार/शिवराज सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती (Natural Farming) को बढावा देने के लिए अब किसानो के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ने को तैयार है इसके लिए म. प्र. सरकार/शिवराज सरकार द्वारा कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है Natural Farming से जुडी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े
ये भी पढ़े :-Renault kwid ने बहुत कम कीमत में कर दी अपनी इलेट्रिक कार को लॉन्च फीचर्स देख हो जाओगे हैरान
क्यों जरूरी है प्राकृतिक खेती (Natural Farming)
मुख्यमंत्री ने अपने कांफ्रेंस में कहा कि हरित क्रांति के चलते देश में खाधान्न की आपूर्ति को पूरा तो किया गया है साथ ही इसके चलते हमारे खेतो में रासायनिक खाद का प्रयोग भी बढ़ गया है जो अब इस स्थिति में है कि अधिक खाद ना डाली जाये तो उत्पादन भी नहीं बढ़ेगा, जमीन की सतह कड़ी हो गयी है, पानी का जमीन में जाना कम हो गया है, वारिश का पानी खेतो से ज्यादा बहने लगा है और धीरे धीरे ये संकट बढ़ता जा रहा है
अब हमे इस प्रभाव को जो रासायनिक खादों , कीटनाशक आदि से हुआ है उसे दोहराने की जगह रोकने की जरुरत है इसके चलते जैविक खेती Organic farming के साथ साथ अब Natural Farming प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने की जरूरत है साथ ही इस धरती को आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित करने के लिए भी प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक हो गया है
ये भी पढ़े :–E KYC PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJANA, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना
क्या है सरकारी संरचना Natural Farming प्राकृतिक खेती के लिए
म. प्र. सरकार / शिवराज सरकार प्रदेश द्वारा Natural Farming प्राकृतिक खेती के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने के लिए कृषि बोर्ड का गठन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हो रहा है साथ ही टास्क फ़ोर्स को भी गठित किया गया है और जिला स्तर पर भी जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स का गठन किया जा रहा है जो प्राकृतिक खेती सम्बंधित कामो को मैनेज करेंगी
MP सरकार सबसे पहले नर्मदा नदी जो कि मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कही जाती है के दोनों तट पर प्राकृतिक खेती की शुरुवात करने जा रही है साथ ही Natural Farming प्राकृतिक खेती के लिए कार्यशाला का भी गठन किया जा रहा है
हर जिले में कम से कम 100 गाँव को खरीब की फसल के साथ ही Natural Farming प्राकृतिक खेती की तरफ ले जाया जायेगा जो कि प्रदेश के पुरे 52 जिलो के लगभग 5200 गाँव में कार्यरत हो जायेगा और इसमें गाँव के जो रुचिकर किसान है उन्हें ही शामिल किया जायेगा तथा इसमें गाँव के सभी किसानो को शामिल नही किया गया है
तहसील स्तर पर 5 पूर्ण कालिक कार्यकर्त्ता Whole Time Worker को नियुक्त किया गया है जो तहसील स्तर ये पूर्ण कालिक कार्यकर्त्ता Whole Time Worker किसानो को ट्रेनिंग के साथ निर्देश भी प्रदान करेंगे जो इस खेती को उन्नत बनाने में कारगर साबित होंगे
हर ग्राम में किसान मित्र और किसान दीदी को प्रशिक्षित किया जायेगा जो किसानो को इस फार्मिंग में किसानो को मदद पहुचाएंगे
ये भी पढ़े :-
Natural Farming :- प्राकृतिक खेती में देशी गाय पालने पर मध्य प्रदेश सरकार देगी, 900 रूपये प्रति माह
Natural Farming प्राकृतिक खेती करने वाले किसान के पास कम से कम एक देशी गाय होना चाहिए जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार देगी Natural Farming प्राकृतिक खेती के लिए 900 रूपये प्रति माह जो एक वर्ष में 10,800 रूपये हो जाता है तथा गाय के मल मूत्र द्वारा ही जीवामृत , घनजीवामृत आदि उपयोगी उत्पाद बनाये जाते है
साथ ही मध्य प्रदेश सरकार Natural Farming प्राकृतिक खेती हेतु कृषि किट सरकार द्वारा प्रारंभिक किसानो को दी जाएगी एवं कृषि किट की 75% राशि सरकार द्वारा किसानो को दी जाएगी जो किसानो के लिए Natural Farming प्राकृतिक खेती में प्रोत्साहन का कार्य करेगी
सरकार Natural Farming प्राकृतिक खेती के लिए नीति आयोग के साथ मिलकर इसे किसानो के लिए और बेहतर बनाने में प्रयासरत है
ये भी पढ़े :-
- Toyota D22 SUV :- मारुति और टोयोटा ला रही नई एसयूवी कार फीचर्स देख हो जाओगे हैरान
- Renault kwid ने बहुत कम कीमत में कर दी अपनी इलेट्रिक कार को लॉन्च फीचर्स देख हो जाओगे हैरान