मध्यप्रदेश समय सत्ता चीफ एडिटर

मै हूं अभिमन्यु : कोतवाली और चांचौड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के तहत गुना पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज, नुक्कड, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, बाजार आदि पर नागरिकों को लैंगिक समानता हेतु जागरूक किया जा रहा है।

Samay Satta Samay Satta
गुना, 
मै हूं अभिमन्यु :  कोतवाली और चांचौड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
मै हूं अभिमन्यु : कोतवाली और चांचौड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

गुना, मध्यप्रदेश। 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के तहत गुना पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज, नुक्कड, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, बाजार आदि पर नागरिकों को लैंगिक समानता हेतु जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत कोतवाली से उपनिरीक्षक अंजली गुप्ता एवं टीम द्वारा शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को मैं हूं अभिमन्यु अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। इसलिये हमें महिलाओं को समान अवसर देकर उनका सम्मान करना चाहिए।

समाज में महिलाओं से जुड़ी पुरानी कुरीतियों और रूढि़वादिता को समाप्त कर महिलाओं का सम्मान करना चाहिए एवं महिलाओं के प्रति घटित अपराधों के परिणामों के संबंध में जागरुक किया गया। 

इसके साथ ही अभियान से संबंधित बैनर पोस्टर्स भी छात्र-छात्राओं को वितरित किये गये एवं महिला हेल्पलाइन नंबर, डायल 100, चाईल्ड लाईन नंबर आदि का भी प्रचार प्रसार किया गया। 

इसी प्रकार चांचौडा थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया द्वारा भी अपनी टीम के साथ चांचौडा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जहां जाकर छात्रों को मैं हूं अभिमन्यु अभियान के संबंध में जानकारियां दी गई साथ ही अभियान से संबंधित पोस्टर, पंपलेट वितरित किए गए।

इसी प्रकार महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी द्वारा अपनी टीम के साथ झांकी पांडालों एवं नुक्कड सभा के माध्यम से लोगों को मैं हूं अभिमन्यु अभियान के संबंध में जानकारियां दी गईं। (गुना से अरविन्द गौड़ की रिपोर्ट)


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.