KCC Loan :- यदि आप एक किसान है और अपने खेतो में उत्तम फसल का चयन करना चाहते है लेकिन खेती में बढ़ी हुई लागत के कारण आप उत्तम फसल के चयन करने में असमर्थ हो रहे है। साथ ही आपको इस बढ़ी हुई लागत के लिए कही से भी आसानी से कोई लोन या ऋण नही मिल रहा है। तो हम आपको बता दे कि यह आपके लिए बड़ा सुनहरा मौका है जिसमे आप आसानी से अपनी खेती के लिए लोन ले सकते है एवं अपनी खेती में उत्तम फसल का चयन कर सकते है।
हम आपको बता दे कि आपकी इस समस्या का हम जिस समाधान की बात कर रहे है उसका नाम है किसान क्रेडिट कार्ड, यहाँ पर हम इस कार्ड को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) में बनाने की प्रक्रिया जिसमे KCC Loan, KCC Loan kaise le, kcc loan online apply, kisan credit card eligibility, sbi kcc loan documents required, sbi kcc loan application form, kcc loan interest rate, kcc benefits से लेकर अन्य जानकरी साझा करेंगे. अतः पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े।
ये भी पढ़े :- SBI Tractor Loan Yojana 2022, जाने ट्रैक्टर लोन पर कैसे लें ?
Kisan Credit Card के उद्धेश्य
हम आपको बता दे कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) द्वारा बनाये जाने वाले किसान क्रेडिट कार्ड का मुख्य उद्धेश्य किसानो को खेती में लगने वाली लागत के लिए समय पर और पर्याप्त मात्रा में ऋण उपलब्ध करवाना है जिससे किसान खेती में होने वाले व्यय को इसकी सहायता से आसानी से उठा सके. साथ ही इस कार्ड के माध्यम से बड़े ही सरल तरीके से KCC loan उपलब्ध कराया जाता है जिससे किसानो को किसी और वित्तीय संस्थान के पास जाने की कोई जरुरत ही नही होती है. और KCC में लगने वाला ब्याज भी काफी कम होता है जो अन्य वित्तीय संस्थान की तुलना में लगभग आधा ही होता है.
ये भी पढ़े :- SBI Tractor Loan Yojana 2022, ट्रैक्टर लोन पर कैसे लें ?
KCC के फीचर्स
किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई (kisan credit card online apply) करने से पहले हमें इससे जुडी जानकारी को अच्छी तरह से समझना होता है। kcc loan online apply से जुडे बिंदु इस प्रकार ह।
- सुबिधा का प्रकार – यह परिक्रामी नकद ऋण खाता है. खाता में जमा की गयी राशि यदि शेष रह जाती है तो उसमे मिलने वाला ब्याज बचत बैंक दर पर आधारित रहता है।
- ऋण की मात्रा – यह फसल के पैटर्न , एकड़ और वित्त की मात्रा आदि पर लगने वाले आवश्यकता आधारित वित्त पर विचार करके प्रदान किया जाता है।
- मार्जिन – यह शून्य होता है।
- अधिस्थगन – यह इसमें लागू नहीं होता है।
- चुकौती – चुकौती की समय सीमा अबधि (अल्प / दीर्ध) के अनुसार होती है. जिसे फसन के विपणन अवधि के अनुसार निर्धारित किया जाता है।
- प्रतिभूति – प्राथमिक :- बैंक द्वारा प्राप्त वित्त से उगाई जाने वाली फसलो / संपत्तियों का द्रष्टि बंधक. संपार्श्विक :- साम्यिक बंधक / भूमि / अचल संपती का पंजीकृत बंधक होता है जो ऋण के 100 % मूल्य पर लागू होता है।
- ब्याज सहायता – तीन लाख रूपये तक के ऋण को यदि किसान द्वारा समय पर चुका दिया जाता है तो उसे प्रति वर्ष 3 % ब्याज सहायता प्रदान की जाती है।
- अवधि – पांच वर्ष की सीमा के साथ प्रति वर्ष में 10 % की वार्षिक ब्रद्धि एवं वार्षिक समीक्षा के अधीन।
- सभी पात्र केसीसी धारको के लिए रुपे डेबिट कार्ड की सुविधा।
- बीमा – चयनित फसलो को प्रमियम भुगतान पर प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कवर किया जा सकता है साथ ही उधारकर्ता को व्यक्तिगत बीमा में दुर्घटना बीमा , स्वास्थ्य बीमा आदि में चुनना होता है।
ये भी पढ़े :- FPO :- एफपीओ क्या है ? यहाँ से जानें किसान कैसे ले 2022 में इसका फ़ायदा
पात्रता मापदंड
किसान क्रेडिट कार्ड की पात्रता (kisan credit card eligibility) इस प्रकार है:-
- सभी किसान जिसमे व्यक्तिगत या संयुक्त उधारकर्ता को शामिल किया जाता है जो खुद मालिक किसान होता है।
- किरायेदार कृषक, बटाईदार आदि शामिल किये जाते है।
- स्वयं सहायता समूह या किसानो किसान समूह को भी इसमें शामिल किया जाता है।
ये भी पढ़े :- गाँव शुरू करें Dairy Farming business और कमाये लाख रुपये हर महीने
आवश्यक दस्तावेज
किसान क्रेडिट कार्ड के दस्तावेजों की आवश्यकता या kisan credit card documents required को आप भली भांति समझ ले. sbi kcc loan documents required या लोन के लिए निम्न दस्तावेजो की आवश्यकता होती है:-
- आवेदन पत्र / kisan credit card application form / sbi kcc loan application form
- पासपोर्ट साइज़ की दो फोटो।
- पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / पासपोर्ट आदि. जिसमे से कोई एक प्रलेख जमा करना होता है।
- पता प्रमाण पत्र में ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड आदि शामिल होता है।
- राजस्व के प्राधिकारियों के माध्यम से बना हुआ विधिवत प्रमाणित भू जोत का प्रमाण पत्र।
- कुल एकड़ से साथ उगाई जाने वाली फसक का पैटर्न।
- ऋण सीमा 1.60 लाख रूपये / 3.0 लाख रूपये से अधिक की सीमा के लिए लागू प्रतिभूति प्रलेख।
- कोई अन्य दस्तवेज जो लोन के स्वीकृति के आवश्यक होता है।
ये भी पढ़े :- Dairy Farming: कम बजट में गाँव में कैसे शुरू करें यह बिजनेस,1 साल में हो जाओगे माला-माल
ब्याज , शुल्क और प्रभार
kcc loan interest rate या किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दर लोन की सीमा के आधार पर निर्धारित की जाती है. kisan credit card interest rate और अन्य दरो को नीचे निम्न तरह से समझाया गया है:-
- ब्याज या kcc loan interest rate – यदि लोन राशि तीन लाख तक है तो इसमें ब्याज दर प्रति वर्ष 7% लगता है. जिसमे भारत सरकार द्वारा 2 % की प्रति वर्ष ब्याज में सहायता प्रदान की जाये. ब्याज में मिलने वाली ब्याज सहायता के लिए हितग्राही को आधार आदि का व्यौरा जमा करना होता है और यह बैंको पर निर्भर करता है।
- ब्याज – यदि लोन तीन लाख रूपये से अधिक के लिए है तो इसमें लगने वाली ब्याज दर समय -समय पर बैंको द्वारा निर्धारित दरो पर आधारित होती है।
प्रोसेसिंग शुल्क लोन की सीमा पर निर्भर करता है जो इस प्रकार है:-
- kcc loan की सीमा यदि 50000 तक है तो यह शुल्क कुछ भी नहीं होता है.
- सीमा यदि 50,000 से 1,50,000 तक है तो यह 200 + GST होता है।
- 1,50,000 से 3,00,000 तक सीमा होने पर यह 0.25 प्रति लाख अथवा उसके भाग के अनुसार + GST होता है।
- 3,00,000 से अधिक सीमा होने पर यह ऋण सीमा का 0.35 % + GST होता है।
हम आपको जानकारी के लिए बता दे कि लोन पर लगने वाला प्रोसेसिंग शुल्क समय – समय पर बदलता रहता है।
ये भी पढ़े :- मुर्रा भैस खरीदेने पर सरकार किसानों को देगी 50% तक की सब्सिडी
योनो समीक्षा
kcc loan को योनो ऐप या योनो शाखा के माध्यम से परेशानी मुक्त होकर इसकी समीक्षा की जाती है. इस प्रक्रिया की विशेषता निम्न है :-
- योनो ऐप द्वारा की गयी आवेदन के लिए कागजी कारावाही या संपर्क करने की कोई आवश्यकता नही होती है।
- यह एक ई-2-ई प्रक्रिया है।
- यह के सी सी कार्ड प्रक्रिया का मानकीकरण है।
- इसमें किसान एवं शाखा द्वारा न्यूनतम आंकड़ा प्रविष्ट किया जाता है।
ये भी पढ़े :- Murrah buffalo farming subsidy : मुर्रा भैस खरीदेने पर मध्यप्रदेश सरकार किसानों को देगी 50% तक की सब्सिडी
आवेदन
kcc loan online apply या किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इस साघारण प्रक्रिया को अपनाये. kisan credit card online apply या किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की ऑफिसियल वेबसाइट में जाये और वह जाकर कृषि बेंकिंग के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद किसान क्रेडिट कार्ड में जाकर आवेदन पत्र के विकल्प का चयन करना है। इस तरह आप लोन के लिए आवेदन कर पाएंगे।
फायदे
sbi kisan credit card benefits या किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे किसान द्वारा लिए गये ऋण के सही उपयोग पर निर्भर करते है. सामान्यतः यह kcc benefits निम्न होते है:-
- किसानो को फसल की बढ़ी लागत के लिए बैंक से आसानी से ऋण मिल जाता है. यह कृषि में किसान को अच्छी एवं लाभदायक फसल के चयन में मदद करता है।
- इस कार्ड द्वारा लिया गया ऋण किसन को बहुत ही आसान और सरल तरीके से प्रदान किया जाता है. जिससे किसान ऋण की प्रक्रिया से ज्यादा परेशान न होकर अपने फसल के अच्छे उत्पादन के लिए सटीक और उचित उपाय की ओंर ज्यादा ध्यान दे पता है।
- इसमें किसानो से लिए जाने वाला ब्याज दर अन्य प्राइवेट वित्तीय संस्थानों की तुलना में काफी कम होता है. यह ब्याज दर लगभग आधे से भी कम होता है. कम ब्याज दर होने से किसान को वित्तीय रूप से पहले ही सहायता मिल जाती है जो उसके लिए एक धनात्मक ऊर्जा के रूप में कार्य करती है।
- ऋण के लिए किसानो को अब किसी और वित्तीय संस्थानों पर निर्भर नहीं होना पड़ता है. यह ऋण की सुनिश्चिता कृषक के अच्छे निर्णय में बहुत महत्वपूर्ण भागीदारी निभाती है।
- बैंक द्वारा लिया गया लोन कृषक दिए गये समय अन्तराल में चुकाता है जिससे कृषक के पास रीपेमेंट के लिए हर बार निश्चित समय होता है. यह ऋण के भुगतान को फसल चक्र के अनुसार बनाया जाता है।
- सरकार द्वारा लिए गये ऋण के समय पर भुगतान करने पर कुछ % की ऋण सहायता भी प्रदान की जाती है। मिलने वाली ब्याज सहायता लिए गये कुल ऋण के उपर निर्भर करता है जो बैंक समय – समय पर निर्धारित करता है।
- किसान को ऋण के लेन देन के लिए एटीएम कार्ड की सुविधा प्रदान की जाती है।
नोट :- किसान क्रेडिट कार्ड बनाने से पूर्व इसकी पूरी जानकारी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर अच्छी तरह पढ़ ले और बेहतर जानकारी के लिए नजदीकी ब्रांच में संपर्क करे. सभी तरह के अवलोकन के बाद ही इस कार्ड के लिए आवेदन करे।
ये भी पढ़े :-
- business ideas ;मात्र 8 से 10 हजार के खर्च में शुरू करें यह बिजनेस हो जाओगे मालामाल
- Custom Hiring Center Scheme 2021-22 :- आवेदन, पात्रता एवं शर्ते , अनुदान / profit, आवश्यक/ useful दस्तावेज