Retirement Age in MP: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बिना मांगे एक नई सौगात देने जा रहे है। इस सौगात में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र(Retirement Age in MP) अब 62 वर्ष से बढ़ा कर 63 वर्ष कर सकते है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह प्रस्ताव सीएम शिवराज सिंह चौहान के पास भेजा है। जिस पर कैबिनेट की बैठक में विचार किया जाएगा यदि प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल जाती है तो एक बार फिर मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र इजाफा किया जा सकता है
ये भी पढ़ें:- Bhopal news: संत हिरदाराम नगर में सीएम शिवराज 20 फरवरी को करेंगे फ्लायओवर का भूमिपूजन
रिटायरमेंट की उम्र (Retirement Age in MP) बढ़ाने से लगभग 1.50 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
आपको बता दे सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को यदि कैबिनेट की बैठक में पास कर लिया जाता है तो मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र(Retirement Age in MP) 62 वर्ष से बढ़ा कर 63 वर्ष हो जाएगी जिसका फायदा लगभग 1.50 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को होगा। मध्यप्रदेश में इसके पहले वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भी सरकार ने कर्मचारियों की उम्र में इजाफा किया था जब रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किया था जब भी लगभग 1.50 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को इसका फायदा हुआ था।
ये भी पढ़ें :-
- Bhopal news: संत हिरदाराम नगर में सीएम शिवराज 20 फरवरी को करेंगे फ्लायओवर का भूमिपूजन
- सेना में अग्निवीर की भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव अब अग्निवीरों को सेना मे भर्ती के लिए पहले देना होगा कॉमन एंट्रेस एग्जाम