Homeमनोरंजनइंडिया बनाम भारत की बहस में कंगना ने बताया "इंडियन का...

इंडिया बनाम भारत की बहस में कंगना ने बताया “इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम”

इन दिनों देश में इंडिया बनाम भारत (India vs Bharat) की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में जी-20 से जुड़े निमंत्रण पत्र पर प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखे जाने को लेकर बहस छिड़ हुई है। जिसे में हर कोई अपनीप्रतिक्रिया दे रहा है ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही है। कि संसद के विषेश सत्र में इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जा सकता है।

इसी क्रम में अब बॉलीवुड सिलेब्रिटी भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे। इंडिया बनाम भारत के मुद्दे पर भारतीय अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “इस (इंडिया) नाम में प्यार करने जैसा क्या है? सबसे पहले तो वे ‘सिंधु’ का उच्चारण नहीं कर सके तो उसको बिगाड़ा के ‘सिंधु’ कर दिया। फिर कभी हिंदोस कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके इंडिया बना दिया। महाभारत के समय से,कुरुक्षेत्र के महान युद्ध में भाग लेने वाले सभी राज्य भारत नामक एक महाद्वीप के अंतर्गत आते थे, तो वे हमें इंदु सिंधु क्यों कह रहे थे?

साथ ही कंगना रनौत ने आगे लिखा कि भारत नाम इतना सार्थक है, इंडिया का अर्थ क्या है? मैं जानता हूं कि वे रेड इंडियन कहते थे क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम होता था, उन्होंने हमें इंडियन नाम दिया क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी।पुराने ज़माने की डिक्शनरी में भी इंडियन का मतलब गुलाम बताया जाता था, हाल ही में इसे बदल दिया गया है। यह भी कि यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, भारतीय नहीं”

कंगना के इंडिया बनाम भारत वाले ट्वीट में कई यूजर ने लिया मजा

कंगना रनौत के ट्वीट पर आमोद बिदहूरी नाम के एक यूजर लिखते है कि मोदी जी क्या करने वाले है इन्हें जून में ही पता था, कृपया इनसे दूरी रखिये और कटाक्ष ना करें । तो वही अश्विनी सोनी नाम के एक यूजर लिखते है कि कंगना रनौत जी पहले सोशल मीडिया पर नाम हिंदी में बदलो, दूसरा ट्वीट्स भी हिंदी भाषा मे करो और तीसरा भारतीय वेशभूषा पहना करो।

ये भी पढ़ें :-

संबंधित आलेख

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

%d bloggers like this: