Homeसरकारी योजनाFPO :- एफपीओ क्या है ? यहाँ से जानें किसान कैसे ले...

FPO :- एफपीओ क्या है ? यहाँ से जानें किसान कैसे ले 2022 में इसका फ़ायदा

FPO एफपीओ क्या है? किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) एक ऐसा संगठन है, जिसमे किसानो को विशेषकर छोटे एवं सीमांत किसानो को एक समूह के रूप में जोड़कर समूहीकरण किया जाता है।  जिसे कृषि और सहकारिता विभाग, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कंपनी अधिनियम 1956 के विशेष प्रावधानों के अंतर्गत पंजीकृत किया जाता है।  तथा किसान उत्पादक संगठनो (FPO) को सबसे उपयुक संस्थानिक स्वरूप के रूप में चिन्हित किया जाता है। 

farmer producer organisation (एफपीओ) का उद्देश्य कृषि में किसानो की खेती की लागत को कम करना, सस्ती और किफायती दरो पर बीज व कीटनाशक उपलब्ध कराना तथा किसानो के उत्पाद को बाजार में उचित मूल्य दिलवाना आदि शामिल है। 

किसान उत्पाद संगठन (FPO) की शुरुवात श्री प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 29 फरवरी 2020 में चित्रकूट उत्तर प्रदेश से की गई है।  जिसका उद्देश्य किसानो की कृषि से जुडी अनेक चुनौतियों का सामना करना तथा निवेश, प्रौधोगिकी  एवं बाजार तक पहुच में सुधार करने के लिए किया गया है।  इस योजना के अंतर्गत 2019-20 से लेकर  2023-24 तक 10000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाये जायेगे जिससे किसानो की आय में सुधार होगा। 

ये भी पढ़े:-  Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana :- आवेदन, पंजीयन, आवश्यक दस्तावेज और Profit आदि की basic जानकारी 2022 में

किसान उत्पादक संगठन योजना के लाभ :-

farmer producer organisation (एफपीओ) के निम्न लाभ है जो कि इस प्रकार है:-

  • किसान उत्पादक संगठन योजना का लाभ देश के सभी किसानो विशेषकर छोटे एवं सीमांत किसानो को मिलेगा। 
  • किसानो को समूह के रूप में जोड़ा जायगा जिससे उनकी बाजार में मोल भाव करने की क्षमता में वृद्धि होगी। 
  • किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े किसानो को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा।
  • किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े किसानो को कम कीमत पर खाद, बीज व कीटनाशक आदि उपलब्ध कराया जाएगा।  जिससे खेती की लागत मूल्य को कम किया जा सकेगा। 
  • देश के बड़े उद्योग जो पहले बिचोलियों के माध्यम से किसान के उत्पाद को खरीदते थे किसान उत्पादक संगठन योजना के आने के बाद अब बड़े उद्योग किसानो से सीधे उनका उत्पाद ख़रीदेगे। जिससे बिचोलियों को जाने वाला कमीशन ख़त्म हो जायगा। 
  • किसान उत्पादक संगठन योजना के मध्यम से कृषि से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहित किया जायेगा जिससे कृषि में निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा कृषि के नए नए उधोगो विकास होगा। 
  • किसान उत्पादक संगठन योजना के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठनो को केंद्र सरकार द्वारा 15 लाख की वित्तीय सहायता 3 साल के भीतर प्रदान की जाएगी। 

ये भी पढ़े:-Natural Farming Panjiyan :- जल्द करे पंजीयन, पाए लाभ सरकार के इस कार्यक्रम का 2022 में

farmer producer organization (एफपीओ) योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक पात्रता

किसान उत्पादक संगठन (FPO) योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्न पात्रता होनी चाहिए| जो कि नीचे दी गयी है:-

  • आवेदक किसान होना चाहिए। 
  • समतल भूमि क्षेत्र में सदस्यों की संख्या कम से कम 300 तथा पहाड़ी क्षेत्र में 100 होनी चाहिए। 
  • FPO के पास स्वयं की खेती योग्य भूमि होनी चाहिए। 

ये भी पढ़े:- Agriculture Drone Subsidy,ड्रोन खरीदी पर 100% तक की सब्सिडी दे रही है सरकार :- जानिए कितनी है सब्सिडी और इसके फायदे/benefits

किसान उत्पादक संगठन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

farmer producer organisation (एफपीओ) में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज निम्न है, जो कि इस प्रकार है :-

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन के दस्तावेज
  • बैंक खता जानकारी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर

farmer producer organisation (एफपीओ) से जुडी अन्य जानकारी small farmers Agri business consortium (SFAC) की ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।  SFAC (लघु कृषक कृषि व्यापार संघ) की ऑफिसियल वेबसाइट sfacindia.com है। 

नोट :- farmer producer organisation (एफपीओ)  की जानकारी small farmers Agri business consortium (SFAC) की ऑफिसियल वेबसाइट से पूरी तरह पढने और समझने के बाद ही किसान उत्पादक संगठन (FPO) योजना में आवेदन करे

ये भी पढ़े:-

  1.  Custom Hiring Center Scheme 2021-22 :- आवेदन, पात्रता एवं शर्ते , अनुदान / profit, आवश्यक/ useful दस्तावेज
  2.  Pradhan Mantri MUDRA Yojana 2022 :- जाने इससे जुड़े लोन , profit और आवश्यक जानकारी
  3. Agriculture Drone Subsidy,ड्रोन खरीदी पर 100% तक की सब्सिडी दे रही है सरकार :- जानिए कितनी है सब्सिडी और इसके फायदे
संबंधित आलेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

%d bloggers like this: