Homeचुनाव 2023Election Result 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में किसके सिर ताज आज...

Election Result 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में किसके सिर ताज आज होगा फैसला

पूर्वांतर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे से होगी शुरू

समयसत्ता न्यूज (चुनाव)| पूर्वांतर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावी नतीजे (Election Result 2023) गुरवार (2 मार्च) आने वाले है। निर्वाचन अधिकारियों के मतगणना के पूरी तरह से तैयार चुके है आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। जिसका रिजल्ट आज 2-3 बजे तक आने का अनुमान है इन तीन पूर्वांतर में चुनाव फरवरी में आयोजित कराया गया था। जिसमें त्रिपुरा में चुनाव 16 फरवरी को तथा मेघालय और नागालैंड में चुनाव 27 फरवरी को सम्पन्न हुए थे

ये भी पढ़ें :-MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज ने लगाया घोषणाओ की कतार

Tripura Election Result 2023 Live

आपको बता दे त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटों में 259 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। त्रिपुरा में वोटिंग 16 फरवरी को सम्पन्न कराई गई थी जिसमे प्रदेश के 23.13 लाख मतदाताओं में से 89.90 प्रतिशत मतदाताओ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया हैं ।

Meghalaya Election Result 2023 Live

वही मेघालय में विधानसभा की 60 सीटों में से 59 में ही चुनाव सम्पन्न हुए था जिसमें 369 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता को के हाथ है। मेघालय में वोटिंग 27 फरवरी को सम्पन्न कराई गई थी जिसमें प्रदेश के कुल मतदाताओं में से 74.32 प्रतिशत मतदाताओ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल हैं। 

Nagaland Election Result 2023 live

नागालैंड की बात करें तो विधानसभा की कुल 60 सीटों में से 59 में ही चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें एक सीट में पूर्व बीजेपी विधायक काज़ेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं। इस कारण नागालैंड में 59 सीटों का फैसला EVM में कैद है। आपको बता दे नागालैंड में 13 लाख से ज्यादा वोटर है तथा इस बार नागालैंड 82.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

ये भी पढ़ें :- 

समय सत्ता को गूगल न्यूज में फॉलो करें 

संबंधित आलेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

%d bloggers like this: