समयसत्ता न्यूज, जबलपुर | MP Election 2023 बीते दिनों आम आदमी पार्टी के ओर से किया गया बड़ा ऐलान से मध्यप्रदेश की राजनीति में काफी कुछ बदल जाना है। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया था कि वर्ष 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 (MP Election 2023) में आम आदमी पार्टी (AAP) मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों में अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतरना चाहती है।
इसके लिए पार्टी की ओर से आप आदमी पार्टी(AAP) से जुडने के लिए एक मिसेड कॉल नंबर भी जारी किया गया था इसके साथ ही पार्टी ने तुरंत यह वादा भी कर दिया की जो भी फ्री सुविधा पंजाब और दिल्ली की सरकार दे रही है यदि मध्यप्रदेश में आप आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो वह सब सुविधा मध्यप्रदेश में भी दिये जाएगी।
MP Election 2023 :- AAP का मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान से किस पार्टी को होगा फायदा ऐसा समझे
मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के चुनावी मैदान की बात भर से कॉंग्रेस पार्टी (congress party) को गुजरात का हाल ही का चुनाव याद आ जाता है। और ऐसा होगा भी क्यों नहीं, क्योंकि आम आदमी पार्टी(AAP) के कारण ही तो बीते साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujrat Election 2022) में कांग्रेस पार्टी ने 16 सीट ही बस तो जीत पायी। जबकि पार्टी को इसके पहले हुए गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में 77 सीटों में जीत मिली हुई थी लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के 180 सीटों में चुनाव लड़ने से कांग्रेस को सीधे 61 सीटों का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें :- Bhopal news: संत हिरदाराम नगर में सीएम शिवराज 20 फरवरी को करेंगे फ्लायओवर का भूमिपूजन
वही भारतीय जनता पार्टी की बात करे तो गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को 156 सीटें मिली और गुजरात मे बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार बनाई भी है आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने से पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के मुकबले 33 सीटों का तो फायदा हुआ है
यह भी पढ़ें :- निवेशक शेयरों का पोर्टफोलियो बनाने से पहले इन 5 बातों का रखे ध्यान, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान
लेकिन इस बार मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के लड़ने से यह स्तिथि बीजेपी के लिए भी पलट सकती है क्योंकि एमपी विधानसभा 2018 का चुनावी आंकड़ा में मध्यप्रदेश में कॉंग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी में ही टक्कर का मुकाबला हुआ था जिसमे कॉंग्रेस की जीत हुई थी। जिसे बाद में बीजेपी ने अविश्वास पास कराकर अपनी सरकार बनाई हुई थी
- Bhopal news: संत हिरदाराम नगर में सीएम शिवराज 20 फरवरी को करेंगे फ्लायओवर का भूमिपूजन
- Rudraksh Mahotsav Sehore 2023 :रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन ही कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, नाशिक से आयी महिला की मौत
- Rudraksh Mahotsav 2023 :रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन ही पहुचे हजारों की संख्या में श्रद्धालु
समयसत्ता न्यूज को गूगल न्यूज में फॉलो करे