मध्यप्रदेश समय सत्ता चीफ एडिटर

पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार का स्वागत

भारतीय जनता- पिछड़ा वर्ग मोर्चा गुना द्वारा शुक्रवार को नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार का जोरदार स्वागत किया गया।

Samay Satta Samay Satta
गुना, 
पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार का स्वागत
पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार का स्वागत

गुना, समय सत्ता न्यूज। भारतीय जनता- पिछड़ा वर्ग मोर्चा गुना द्वारा शुक्रवार को नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार का जोरदार स्वागत किया गया।

मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि शुक्रवार को स्वागत सम्मान कार्यक्रम स्थानीय युवा कॉलेज में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा  आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा ओर ढोल नगाड़ों के साथ नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार का भव्य स्वागत  पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिलीप सेन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इससे पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया ओर सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरी सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, डॉ भूपेन्द्र धाकरे, गुना मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, कैंट मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा मंच पर मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राठौर ने किया एवं कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष गुना सार्थक राठौर ने किया।

कार्यक्रम में भव्यता देखने को मिली पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पूरी टीम जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति ,कृष्ण मुरारी मीणा, गिर्राज धाकड़,जिला मंत्री अशोक ओझा,प्रताप कुशवाह,जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र वस्त्री,कैंट मंडल अध्यक्ष बल्लू प्रजापति,बजरंगगढ़ मंडल अध्यक्ष शिवराज यादव, झागर मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़ जी,बमौरी मंडल अध्यक्ष तेज सिंह यादव जी,फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष हेमंत नागर,पगारा मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल यादव, आरोन मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव,म्याना मंडल अध्यक्ष कैलाश पाल,के आर साहू,पार्षद राजेश साहू, महेन्द्र कुशवाह,सुनील सोनी ,काशीराम धाकड़,विशाल चौहान, दिनेश छोटू राठौर गोलू सेन, अवधेश धाकड़,भूपेंद्र ग्वाल,शंशाक सहित भारी संख्या में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। (गुना से अरविन्द गौड़ की रिपोर्ट)


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.