मध्यप्रदेश समय सत्ता चीफ एडिटर

BJP MLA ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर उठाए सवाल, कहा-पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर विपक्ष शुरू से ही सवाल उठा रहा है इसी बीच जबलपुर पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल में एक संदेश पोस्ट कर भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर विपक्ष के सवालों को हवा दे दी है।

Samay Satta Samay Satta
जबलपुर, 
BJP MLA ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर उठाए सवाल, कहा-पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।
भाजपा विधायक अजय विश्नोई

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर विपक्ष शुरू से ही सवाल उठा रहा है इसी बीच जबलपुर पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल में एक संदेश पोस्ट कर भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर विपक्ष के सवालों को हवा दे दी है। 

उन्होंने अपने पोस्ट पर भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर लिखा कि " उनको फोन नंबर +917880298199 से फोन आया जो कि मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। राजनीति की इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।"

भाजपा विधायक अजय विश्नोई की  पोस्ट के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने के बार फिर भाजपा के सदस्यता अभियान को फ़र्ज़ी बताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में फ़र्ज़ी आंकड़ों का प्रचार-प्रसार करके अपनी सदस्यता अभियान चलाने वाली भाजपा की पोल अब ख़ुद भाजपा के विधायक ही खोल रहे हैं। 


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.