मध्यप्रदेश समय सत्ता चीफ एडिटर

भाजपा का सक्रिय सदस्य अभियान शुरु,  जिलाध्यक्ष बने पहले सक्रिय सदस्य

भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ गुना जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने जिले का पहला सक्रिय सदस्य बनकर उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के घर जाकर सक्रिय सदस्य बनाकर किया।

Samay Satta Samay Satta
गुना, 
भाजपा का सक्रिय सदस्य अभियान शुरु,  जिलाध्यक्ष बने पहले सक्रिय सदस्य
भाजपा का सक्रिय सदस्य अभियान शुरु,  जिलाध्यक्ष बने पहले सक्रिय सदस्य
  • नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुप्ता को जिलाध्यक्ष ने दिलाई सक्रिय सदस्यता
  • जिले में 2 लाख 44 हजार से अधिक पहुंचा सदस्यता का आंकड़ा श्री सिकरवार

गुना, समय सत्ता न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ शुक्रवार से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में हो गया हे ।यह सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ गुना जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने जिले का पहला सक्रिय सदस्य बनकर उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के घर जाकर सक्रिय सदस्य बनाकर किया।

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि सक्रिय सदस्यता अभियान के दूसरे दिवस शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने सक्रिय सदस्यता अभियान टोली की उपस्थिति में नगर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता के निवास पहुंचकर उन्हें व उनके पति अरविंद गुप्ता को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया साथ ही श्रीमती गुप्ता दंपत्ति को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने पर जिलाध्यक्ष एवं सदस्यता टोली ने उन्हे बधाई दी 

इस अवसर पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, मंडल महामंत्री परेश भार्गव, नगर मंत्री अंशुल श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहकर सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई। सक्रिय सदस्यता अभियान के बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में  डेढ़ करोड़ से अधिक भाजपा के नवीन सदस्य बनाकर प्रदेश ने लक्ष्य को पूरा किया तो वही गुना जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के बल पर हमने गुना जिले में 2 लाख 44 हजार से अधिक ऑन लाइन भाजपा के सदस्य बनाए हैं। 

अब ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने अपनी आई डी से 100 एवं 50 से अधिक सदस्य अपने रिफरेंट कोड से बनाए हे उन्हीं कार्यक्रताओं को जिले में सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा हे।और आज शनिवार से जिले के सभी 19 ही मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बनाकर इतिहास बनाएंगे। जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सदस्यता अभियान की तरह जिला में सक्रिय सदस्यता अभियान में भी इतिहास बनाएगा। (गुना से अरविन्द गौड़ की रिपोर्ट)


Samay Satta Subscriber

This user has systemically earned a pro badge on samaysatta.com, indicating their consistent dedication to publishing content regularly. The pro badge signifies their commitment and expertise in creating valuable content for the samaysatta.com community.